WhatsApp कितने प्रकार के होते हैं? WhatsApp के Types और Features
WhatsApp की शुरुआत एक सिंपल मैसेजिंग एप्लीकेशन के रूप में हुई थी, लेकिन आज यह पर्सनल कम्युनिकेशन के साथ-साथ business communication का भी महत्वपूर्ण प्लेटफॉर्म बन चुका है। WhatsApp के माध्यम से लोग संदेश, photos, videos, documents, voice messages, voice calls और video calls कर सकते हैं।
अगर आप Google पर WhatsApp कितने प्रकार के होते हैं या WhatsApp के प्रकार सर्च करते हैं, तो आपको कई तरह के नाम देखने को मिल सकते हैं। लेकिन official WhatsApp products और सर्विस को समझना ज्यादा जरूरी है।
WhatsApp कितने प्रकार के होते हैं?
आज के समय में व्हाट्सएप्प को मुख्य रूप से उसके official apps और business solutions के आधार पर समझा जा सकता है। सामान्य उपभोक्ता के लिए WhatsApp Messenger, छोटे बिजनेस के लिए WhatsApp Business App और बड़े बिसनेस के लिए WhatsApp Business Platform महत्वपूर्ण हैं।
इनके अलावा इंटरनेट पर GB WhatsApp, Gold WhatsApp और दूसरे मोडिफाइड वर्केसन के नाम भी मिलते हैं। लेकिन ये official WhatsApp products नहीं हैं। इसलिए इन्हें official WhatsApp के प्रकारों में शामिल करना सही नहीं है।
1. WhatsApp Messenger
WhatsApp Messenger सामान्य users के लिए बनाया गया official messaging app है। इसका इस्तेमाल दोस्तों, परिवार और अन्य contacts के साथ बातचीत करने के लिए किया जाता है।
WhatsApp Messenger से text messages, photos, videos, documents, stickers और voice messages भेज सकते हैं। इसके अलावा voice call और video call की सुविधा भी मिलती है।
WhatsApp में आप अपनी लोकेशन और कॉन्टैक्ट इंफॉर्मेशन भी शेयर कर सकते हैं। व्हाट्सएप्प के अलग-अलग वर्सन और डिवाइस के अनुसार कुछ फिचर्स की उपलब्धता अलग हो सकती है।
WhatsApp Messenger के प्रमुख Features:
- Text Messaging
- Voice Message
- Voice Calling
- Video Calling
- Photo और Video Sharing
- Document Sharing
- Group Chat
- WhatsApp Status
- Communities
- Channels
- Linked Devices
- Privacy और Security Controls
2. WhatsApp Business
WhatsApp Business छोटे बिसनेस, दुकानदारों, फ्रीलांसर और सर्विस प्रोवाइडर के लिए बनाया गया official WhatsApp app है। इसका उपयोग सामान्य व्हाट्सएप्प की तरह मैसेजिंग के लिए भी किया जा सकता है, लेकिन इसमें business communication के लिए अतिरिक्त टूल्स मिलते हैं।
WhatsApp Business में बिजनेस प्रोफाइल बनाया जा सकता है, जिसमें बिजनेस नाम, कैटेगरी, डिस्क्रिप्शन, एड्रेस , वेबसाइड और अन्य जानकारी दी जा सकती है।
इसके अलावा बिजनेस हाउनर्स कस्टमर को जल्दी जवाब देने के लिए messaging tools, labels और catalog जैसी सुविधाओं का उपयोग कर सकते हैं।
WhatsApp Business के प्रमुख Features
- Business Profile: Business से संबंधित जानकारी जोड़ सकते हैं।
- Quick Replies: बार-बार पूछे जाने वाले सवालों के जवाब जल्दी भेज सकते हैं।
- Greeting Message: Customers के लिए greeting message सेट किया जा सकता है।
- Away Message: उपलब्ध नहीं होने पर automatic reply भेजने में मदद करता है।
- Labels: Customers और orders को अलग-अलग categories में व्यवस्थित किया जा सकता है।
- Catalog: Products और services को customers के सामने showcase किया जा सकता है।
उदाहरण के लिए आप labels में New Customer, New Order, Pending Payment, Paid और Complete Order जैसी कैटिगरी बना सकते हैं। इससे कस्टमर कम्युनिकेशन को व्यवस्थित रखना आसान हो जाता है।
एक ही मोबाइल में WhatsApp Messenger और WhatsApp Business का इस्तेमाल किया जा सकता है, लेकिन दोनों अकाउंट लिए अलग-अलग फोन नंबर की आवश्यकता होती है।
3. WhatsApp Business Platform
WhatsApp Business Platform मुख्य रूप से माध्यम और बड़े बिजनेस के लिए बनाया गया बिजनेस सॉल्यूशन है। इसका इस्तेमाल बड़े स्तर पर कस्टमर कम्यूनिकेशन, कस्टमर सपोर्ट, नोटिफिकेशन्स और बिजनेस वर्कफ़्लोज़ के लिए किया जा सकता है।
उदाहरण के लिए कंपनी इसका इस्तेमाल ऑर्डर अपडेट्स, डिलीवरी नोटिफिकेशन्स, अपॉइंटमेंट रिमाइंडर्स और कस्टमर सपोर्ट जैसी जरूरतों के लिए कर सकती हैं।
यह सामान्य उपभोक्ता के लिए व्हाट्सएप मैसेंजर की तरह एक सिंपल चैटिंग ऐप नहीं है।
WhatsApp और WhatsApp Business में क्या अंतर है?
| Feature | WhatsApp Messenger | WhatsApp Business |
|---|---|---|
| Personal Chat | हाँ | हाँ |
| Voice Call | हाँ | हाँ |
| Video Call | हाँ | हाँ |
| Photo/Video Sharing | हाँ | हाँ |
| Business Profile | नहीं | हाँ |
| Quick Replies | नहीं | हाँ |
| Greeting/Away Messages | नहीं | हाँ |
| Labels | नहीं | हाँ |
| Product Catalog | नहीं | हाँ |
GB WhatsApp क्या है?
GB WhatsApp official WhatsApp application नहीं है। यह व्हाट्सएप का एक मॉडीफाइड या अनऑफिशियल वर्ज़न है, जिसे थर्ड-पार्टी डेवलपर्स द्वारा बनाया गया है।
इंटरनेट पर जीबी व्हाट्सएप के बारे में प्राइवेसी ऑप्शंस, थीम्स, कस्टमाइजेशन और कई एक्स्ट्रा फीचर्स के दावे किए जाते हैं। लेकिन अनऑफिशियल एप्लीकेशन्स को इस्तेमाल करने में सिक्योरिटी और प्राइवेसी रिस्क हो सकते हैं।
इसलिए अगर आप अपने पर्सनल मैसेज, फोटो, डॉक्यूमेंट और अन्य प्राइवेट इंफॉर्मेशन को सुरक्षित रखना चाहते हैं तो official WhatsApp application का ही इस्तेमाल करना बेहतर है।
Gold WhatsApp क्या है?
Gold WhatsApp भी official WhatsApp product नहीं है। इंटरनेट पर व्हाट्सएप गोल्ड या गोल्ड व्हाट्सएप के नाम से अलग-अलग मॉडीफाइड एप्लीकेशन्स और क्लेम्स देखने को मिल सकते हैं।
ऐसे अनऑफिशियल वर्ज़न्स को डाउनलोड करने से पहले सावधानी बरतनी चाहिए, क्योंकि इनके सोर्स और सिक्योरिटी की विश्वसनीयता ऑफिशियल व्हाट्सएप एप्लीकेशन जैसी नहीं होती।
इसलिए व्हाट्सएप के ऑफिशियल फीचर्स प्राप्त करने के लिए हमेशा official WhatsApp application और official services का उपयोग करना ज्यादा सुरक्षित विकल्प है।
WhatsApp के नए Features 2026
व्हाट्सएप लगातार अपने प्लेटफॉर्म को अपडेट करता रहता है। 2026 में भी व्हाट्सएप में कई नए फीचर्स और इम्प्रूवमेंट्स देखने को मिले हैं। इनमें चैट स्टोरेज मैनेजमेंट, मल्टीपल अकाउंट्स को मैनेज करने और चैट ट्रांसफर जैसे इम्प्रूवमेंट्स शामिल हैं।
व्हाट्सएप इकोसिस्टम में Artificial Intelligence यानी AI का इस्तेमाल भी बढ़ रहा है। कुछ बिजनेस यूज़र्स के लिए AI आधारित टूल कस्टमर क्वेरीज, प्रोडक्ट रिकमेंडेशंस और बिजनेस कम्यूनिकेशन में मदद कर सकते हैं।
इसलिए व्हाट्सएप के फीचर्स समय के साथ बदल सकते हैं और आपके डिवाइस, ऑपरेटिंग सिस्टम, अकाउंट तथा रीजन के अनुसार कुछ फीचर्स की अवेलेबिलिटी अलग हो सकती है।
WhatsApp Status क्या है?
व्हाट्सएप स्टेटस की मदद से आप अपने कॉन्टैक्ट्स के साथ फोटोस, वीडियोस, टेक्स्ट और अन्य अपडेट्स शेयर कर सकते हैं। स्टेटस व्हाट्सएप के पॉपुलर फीचर्स में से एक है और इसका इस्तेमाल पर्सनल अपडेट्स के साथ-साथ business promotion के लिए भी किया जाता है।
WhatsApp Channels क्या है?
WhatsApp Channels एक ऐसा फीचर है जिसके माध्यम से क्रिएटर्स, ऑर्गनाइजेशन्स, ब्रांड्स और अन्य सोर्सेस अपने फॉलोअर्स तक अपडेट्स पहुंचा सकते हैं। अगर आप किसी पर्टिकुलर सोर्स के अपडेट्स प्राप्त करना चाहते हैं तो उसके चैनल को फॉलो कर सकते हैं।
WhatsApp Web क्या है? (WhatsApp Web Kya Hai)
WhatsApp Web एक सुविधा है जिसके माध्यम से आप अपने कंप्यूटर या लैपटॉप के ब्राउज़र में व्हाट्सएप का उपयोग कर सकते हैं। यह उन लोगों के लिए काफी उपयोगी है जो ऑफिस या कंप्यूटर पर ज्यादा समय काम करते हैं और व्हाट्सएप के मैसेज तथा डॉक्यूमेंट्स कंप्यूटर से ही मैनेज करना चाहते हैं।
WhatsApp Web का इस्तेमाल करने के लिए आपको अपने mobile whatsApp account को कंप्यूटर के साथ लिंक करना होता है।
WhatsApp Web उपयोग करने का तरीका
- सबसे पहले अपने कंप्यूटर या लैपटॉप के ब्राउज़र में WhatsApp Web खोलें।
- अपने mobile में WhatsApp खोलें।
- WhatsApp में Linked Devices option पर जाएं।
- अब Link a Device पर क्लिक करें।
- कंप्यूटर पर दिखाई देने वाले क्यूआर कोड को मोबाइल से स्कैन करें।
- QR code scan होने के बाद आपका WhatsApp computer पर लिंक हो जाएगा।
इस तरह आप व्हाट्सएप को कंप्यूटर पर भी आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं।
WhatsApp में Fingerprint Lock कैसे लगाएं?
व्हाट्सएप में प्राइवेसी और सिक्योरिटी के लिए कई ऑप्शंस उपलब्ध हैं। अगर आपका स्मार्टफोन फिंगरप्रिंट ऑथेंटिकेशन को सपोर्ट करता है, तो अवेलेबल सेटिंग्स के अनुसार व्हाट्सएप को फिंगरप्रिंट या डिवाइस ऑथेंटिकेशन से लॉक किया जा सकता है।
सेटिंग्स का नाम एंड्रॉइड और व्हाट्सएप के अलग-अलग वर्ज़न्स में थोड़ा अलग हो सकता है। सामान्य तौर पर व्हाट्सएप की सेटिंग्स से प्राइवेसी में ऐप लॉक से संबंधित ऑप्शन देखा जा सकता है।
WhatsApp का Backup कैसे बनाएं?
व्हाट्सएप का बैकअप आपके लिए काफी महत्वपूर्ण हो सकता है। मोबाइल बदलने, फोन रिसेट होने या व्हाट्सएप को दोबारा सेटअप करने की स्थिति में बैकअप से उपलब्ध चैट हिस्ट्री और मीडिया को रिस्टोर करने में मदद मिल सकती है।
एंड्रॉइड और आईफोन में बैकअप की प्रक्रिया अलग हो सकती है और उपलब्ध ऑप्शंस समय के साथ बदल सकते हैं। इसलिए बैकअप बनाते समय व्हाट्सएप की करंट सेटिंग्स को फॉलो करना बेहतर है।
WhatsApp Backup बनाने का सामान्य तरीका
- व्हाट्सएप को मोबाइल में खोलें।
- सेटिंग्स में जाएं।
- चैट्स ऑप्शन पर जाएं।
- चैट बैकअप ऑप्शन खोलें।
- अवेलेबल बैकअप सेटिंग्स को अपनी जरूरत के अनुसार चुनें।
- जरूरत पड़ने पर बैक अप ऑप्शन से मैनुअल बैकअप भी शुरू किया जा सकता है।
WhatsApp Pay और Payments
WhatsApp में कुछ देशों और रीज़न्स में पेमेंट से संबंधित सुविधाएं उपलब्ध हैं। इंडिया में एलिजिबल यूज़र्स व्हाट्सएप के अवेलेबल पेमेंट फीचर्स के माध्यम से यूपीआई-बेस्ड पेमेंट्स कर सकते हैं। पेमेंट फीचर्स की अवेलेबिलिटी अकाउंट, बैंक और रीज़न के अनुसार अलग हो सकती है।
व्हाट्सएप में पेमेंट का ऑप्शन दिखाई दे तो सेटअप करते समय हमेशा ऑफिशियल व्हाट्सएप इंस्ट्रक्शंस और अपने bank/UPI की security guidelines का पालन करें।
WhatsApp को सुरक्षित कैसे रखें?
- व्हाट्सएप हमेशा ऑफिशियल सोर्स से ही इंस्टॉल करें।
- ओटीपी किसी दूसरे व्यक्ति के साथ शेयर न करें।
- टू-स्टेप वेरिफिकेशन उपलब्ध होने पर उसे इनेबल करें।
- अननोन लिंक्स पर क्लिक करने से बचें।
- जीबी व्हाट्सएप और दूसरे अनऑफिशियल मॉडीफाइड ऐप्स से सावधान रहें।
- अपने लिंक्ड डिवाइसेज समय-समय पर चेक करें।
- प्राइवेसी सेटिंग्स को अपनी जरूरत के अनुसार कॉन्फ़िगर करें।
इन्हें भी पढ़ें
JioPhone से पैसे कमाने के आसान तरीके क्या है?
मोबाइल फोन के प्रकार और इसके Generation
Telegram Messaging App क्या है और इसके Features
WhatsApp के फायदे
- मेसेजिंग और कॉलिंग के लिए आसान प्लेटफ़ॉर्म है।
- फोटोस, वीडियोस और डॉक्यूमेंट्स शेयर कर सकते हैं।
- वॉइस और वीडियो कॉलिंग की सुविधा मिलती है।
- बिजनेस कम्यूनिकेशन के लिए व्हाट्सएप बिजनेस उपयोगी है।
- व्हाट्सएप वेब से कंप्यूटर पर भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
- स्टेटस, ग्रुप्स, कम्युनिटीज और चैनेल्स जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं।
WhatsApp के नुकसान
- स्पैम और अनवांटेड मेसेजेस की समस्या हो सकती है।
- फेक न्यूज़ और गलत इन्फॉर्मेशन तेजी से फैल सकती है।
- लगातार नोटिफिकेशन्स डिस्ट्रैक्शन पैदा कर सकते हैं।
- अनऑफिशियल मॉडीफाइड व्हाट्सएप ऐप्स सिक्योरिटी रिस्क पैदा कर सकते हैं।
निष्कर्ष
अब व्हाट्सएप केवल चैटिंग एप्लीकेशन नहीं रह गया है। पर्सनल यूज़र्स के लिए WhatsApp Messenger, छोटे बिज़नेस के लिए WhatsApp Business App और बड़े बिज़नेस के लिए WhatsApp Business Platform जैसे ऑफिशियल सॉल्यूशन उपलब्ध हैं।
इसके अलावा व्हाट्सएप में स्टेटस, चैनेल्स, ग्रुप्स, कम्युनिटीज, व्हाट्सएप वेब, प्राइवेसी और सिक्योरिटी जैसे कई यूज़फुल फीचर्स मौजूद हैं और प्लेटफ़ॉर्म में समय-समय पर नए फीचर्स भी जोड़े जाते हैं।
उम्मीद है कि आपको WhatsApp कितने प्रकार के होते हैं और WhatsApp के Features क्या हैं इसकी पूरी जानकारी मिल गई होगी। अगर आपको यह जानकारी उपयोगी लगी हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर share करें।
Frequently Asked Questions (FAQs)
1. WhatsApp कितने प्रकार के होते हैं?
Official WhatsApp ecosystem को समझने के लिए WhatsApp Messenger, WhatsApp Business App और WhatsApp Business Platform को मुख्य रूप से समझा जा सकता है।
2. WhatsApp Business क्या है?
WhatsApp Business छोटे बिजनेसेस और कस्टमर्स से बिजनेस कम्यूनिकेशन के लिए बनाया गया ऑफिशियल ऐप है। इसमें बिजनेस प्रोफाइल, मेसेजिंग टूल्स, लेबल और कैटलॉग जैसी सुविधाएं मिल सकती हैं।
3. WhatsApp और WhatsApp Business में क्या अंतर है?
WhatsApp Messenger सामान्य personal communication के लिए है, जबकि WhatsApp Business में business communication के लिए अतिरिक्त टूल्स उपलब्ध होते हैं।
4. क्या एक ही mobile में WhatsApp और WhatsApp Business चला सकते हैं?
हाँ, दोनों ऐप्स को एक ही मोबाइल में इस्तेमाल किया जा सकता है, लेकिन दोनों अकाउंट्स के लिए अलग-अलग फोन नंबर्स की आवश्यकता होती है।
5. GB WhatsApp क्या official WhatsApp है?
नहीं। GB WhatsApp official WhatsApp application नहीं है। यह एक unofficial modified version है, इसलिए इसे इस्तेमाल करते समय security और privacy risks को ध्यान में रखना चाहिए।
6. Gold WhatsApp क्या है?
Gold WhatsApp official WhatsApp product नहीं है। इंटरनेट पर इसके नाम से मॉडीफाइड एप्लीकेशन्स या क्लेम्स देखने को मिल सकते हैं। ऐसे अनऑफिशियल ऐप्स से सावधान रहना चाहिए।
7. WhatsApp Web क्या है?
WhatsApp Web की मदद से WhatsApp account कोकंप्यूटर या लैपटॉप के ब्राउज़र में लिंक करके इस्तेमाल किया जा सकता है।
8. WhatsApp में WhatsApp Web कैसे चलाएं?
कंप्यूटर में व्हाट्सएप वेब खोलें, मोबाइल में व्हाट्सएप के लिंक्ड डिवाइसेज ऑप्शन पर जाएं और लिंक ए डिवाइस के माध्यम से कंप्यूटर पर दिखाई देने वाले क्यूआर कोड को स्कैन करें।
9. WhatsApp में Backup कैसे बनाएं?
WhatsApp की Settings में जाकर Chats और Chat Backup section में उपलब्ध backup options को अपनी जरूरत के अनुसार configure किया जा सकता है।
10. WhatsApp के नए Features आते रहते हैं क्या?
हाँ। व्हाट्सएप अपने ऐप्स और सर्विसेस में समय-समय पर नए फीचर्स और इम्प्रूवमेंट्स जारी करता रहता है। फीचर्स की अवेलेबिलिटी डिवाइस, अकाउंट और रीज़न के अनुसार अलग हो सकती है।
11. WhatsApp किसने बनाया था?
WhatsApp की स्थापना Jan Koum और Brian Acton ने 2009 में की थी।
12. WhatsApp किस कंपनी का है?
WhatsApp को Meta Platform के अंतर्गत ऑपरेट किया जाता है।
4 टिप्पणियाँ
Good
जवाब देंहटाएंक्या तीनों व्हाट्स ऐप में इंडिया के भी है? और सुरक्षित है?
जवाब देंहटाएंबहुत ही अच्छा आर्टिकल है, पढ़ कर काफी अच्छा लगा है।
जवाब देंहटाएंआपने बहुत अच्छा लिखा है। कृपया मेरे वेबसाइट पर भी विजिट करे ।
जवाब देंहटाएंhttps://bimaoffers.blogspot.com