दोस्तो आपने अब तक Google Analytics, Google AdSense, Google search console के बारे में जान ही चुके होंगे। लेकिन अभी भी आपको एक टॉपिक के बारे में जानना बहुत जरूरी है। क्योंकि इसके बिना आपका पोस्ट Crawl और index भी नही होगा। अभी आपको Sitemap के बारे में जानना बाकी है। साइटमैप क्या है ( sitemap kya hai ) इसे गूगल सर्च कंसोल में कैसे सबमिट करे ?।  

हा , जब तक Sitemap को गूगल सर्च कंसोल में सबमिट नहीं करेंगे Google को आपके पोस्ट के बारे में पता ही नही चलेगा। जिससे पोस्ट न Crawl होगा और न ही Index। 

साइटमैप क्या है? (Sitemap kya hai)

Sitemap नाम से ही स्पष्ट है site+map । इसलिए  इसेे इस तरह भी परिभाषित कर सकते है कि sitemap किसी वेबसाइट में उपस्थित सभी पोस्ट या पेज की URL को सूचित करता है। जिससे यह search engine को बताते है कि इस टॉपिक में ये पोस्ट है। जिसे सर्च करने पर वह पोस्ट दिख सके। Sitemap वेबसाइट मे उपस्थित पोस्ट के सभी URL को दर्शाता है। और पोस्ट को कब जोड़ा गया तथा कब इस पोस्ट को हाल ही में अपडेट किया गया है इसकी जानकारी साइटमैप से मिलती है ।

साइटमैप कितने प्रकार के होते है? (sitemap kitne prakar ke hote hai) 

Sitemap को दो भागों में बांट गया है जिनके बारे में आइए जानते है -
  1. XML sitemap - इसे google Crawler या XML (extensible markup language) sitemap भी कहा जाता है। इसमें ही आपका पोस्ट crawl होता है और index होता है। 
  2. HTML sitemap - ये sitemap का उपयोग पहले बड़े बड़े वेबसाइट में होता था। ये उस वेबसाइट में HTML sitemap न होकर main page  करके होता था। जिसका मुख्य कार्य उस वेबसाइट में उपस्थित सभी URL में किसी एक पोस्ट को खोजने के लिए किया जाता था।

 

इन्हें भी पढिए :-

 

Xml sitemap कितने प्रकार के होते है -

Xml sitemap को निम्न चीजों के लिए उपयोग किया जाता है, और इन्हे गूगल में उपयोग कर सकते है।
  1. Post Sitemap - वैसे वेब के लिए XML Sitemap बहुत ही अच्छा है जो आपके लिखे गए पोस्ट को Index करने के लिए उपयोग होता है।
  2. Video Sitemap - बहुत लोग है जो अपने website में वीडियो भी एड किए रहते है तो उसे index करने के लिए video Sitemap का उपयोग किया जाता है।
  3. Image Sitemap - Website में इमेज तो लगे ही होते है जिसे indexing के लिए image Sitemap का उपयोग किया जाता है 
  4. News Sitemap - इसका उपयोग वेबसाइट में news से संबंधित URL को index करने में होता है। जिसे वह पोस्ट google news में आ सके और उस पोस्ट में क्लिक और इंप्रेशन बड़े।
  5. Page Sitemap - Google के नए नियम के अनुसार पोस्ट साइटमैप में अब pages index नही हो रहे है। अगर पेजेस को इंडेक्स करना है तो Page Sitemap को एड करना पड़ेगा।
  6. Category Sitemap - इस Sitemap का उपयोग ब्लॉगर अपने सभी पोस्ट को category-wise sort करने के लिए उपयोग करते है। जिससे सभी पोस्ट category के अनुसार अलग अलग हो जाए।

Xml sitemap को अपने ब्लॉग से कैसे लिंक करे

XML sitemap को Google Search Console में जोड़ा जाता है अगर आपने अभी तक Google search console में अपना ब्लॉग को लिंक नहीं किया है तो Google Search Console क्या है और इसे कैसे सेट करे? से पहले लिंक करले। उसके बाद ही ये Step को अपनाए।
  1. सबसे पहले आपको chrome open करना है और उसमे Google Search Console search करना है और उसे ओपन करना है।
  2. अपने होने के बाद Left side top में menu button है sitemap है उसे क्लिक करे।
  3. यहां आपको Add Sitemap करके दिख रहा होगा। और आपके वेबसाइट का URL भी होगा। वहा आपको /sitemap.xml लिखकर Submit करना है। 
  4. कुछ देर बाद sitemap का status Successful हो जाएगा।
लगभग 10 मिनट के बाद आपका साइटमैप स्टेट्स successful दिखेगा। और अभी तक उस वेबसाइट में कितने URL है वह भी दिखेगा।
 
 
Sitemap submit हुआ है की नही कैसे चेक करे।
अगर आपने sitemap submit किया है तो वह सफल हुआ की नही यह चांच करना भी बहुत जरूरी है। तभी तो इसके features के बारे में जान पाएंगे।
Sitemap submit हुआ है की नही चेक करने के लिए अपने वेबसाइट के URL में /sitemap.xml लगा कर चेक भी कर सकते है। जैसे -
https://abcd.abc/sitemap.xml

निष्कर्ष -

दोस्तो इस पोस्ट में हमने सीखा है की साइटमैप क्या है इसे गूगल सर्च कंसोल में कैसे सबमिट करे । साथ ही साइटमैप कितने प्रकार के होते है। आपको यह पोस्ट कैसा लगा कमेंट कर जरूर बताए।