अगर आप भी एडसेंस से पैसा कमाना चाहते है या आपने एडसेंस अप्रूवल के लिए भेजा है तो CPC , CTR , CPM, CPS, CPL और CPA के बारे में जानना होगा। इनको जानना इसलिए भी जरूरी है कि ताकि एडसेसे अकाउंट भी सुरक्षित रहे।  नही तो कुछ ऐसा होता है कि एडसेंस में लिमिट या पूरा डिसेबल हो सकता है। और आपकी पूरी मेहनत खराब हो सकती है।  


वैसे इनको जानना इतना कठिन भी नहीं है लेकिन इसके बारे में जानकारी होने बहुत ज़रूरी है। ऐसा क्यों होगा यह आगे जानेंगे तो चलिए बिना समय गवाए जानते है कि CPC , CTR , CPM, CPS, CPL और CPA क्या है?


CPC , CTR , CPM, CPS, CPL और CPA क्या है

CPC - सीपीसी जिसे COST PER CLICK  कहते है। एडवरटाइजर और पब्लीसर दोनो के लिए होता है, और यह Keyword Research में आधारित होता है। एडवरटाइजमेंट के लिए बीड या बोली होती है जो कि सीपीसी पर होता है। सीपीसी को सर्च करके वेबसाइट में विजिट कर एड में क्लिक होने से उस सीपीसी में जितना का बीड रहा होगा वह पैसा पब्लिसर को मिलता है। इसलिए कहा जाता है कि High CPC Keyword में ज्यादतर काम करना चाहिए।  
CPC , CTR , CPM, CPS, CPL और CPA क्या है?

 
 
CPC से  फायदा है -
CPC से Advertiser , कैलकुलेशन करता है कि उनके ads में कितने क्लिक आए है उन्हे उसी के अनुसार एड नेटवर्क को पेमेंट करना है। इसी के अनुसार पब्लिशर को भी पेमेंट होता है।

CTR - इसका पूरा नाम (CLICK THROUGH RATE) है, इसकी जानकारी रखना बहुत ज्यादा जरूरी है क्योंकि इसका सीधा प्रभाव आपके एडसेंस अकाउंट पर पड़ता है। जो पेज व्यू और क्लिक के दर को दिखाता है। कहा जाता है की सीटीआर 15 से कम होना चाहिए। अगर ज्यादा हुआ तो एडसेंस को लगता है कि आपने कुछ गलत तरीके आजमाए है जिसके चलते है आपका एड अकाउंट में ऐड लिमिट या Adsense account disable हो सकते है।


CTR की गणना कैसे करे -
 
क्लिक x 100/ पेज व्यू

जैसे -
Click - 10
Page view - 1000

10X100/1000

CTR = 1%

CTR के फायदे क्या है
CTR से पब्लिशर और एडवरटाइजर को ad इंप्रेशन और क्लिक के अनुपात ज्ञात होता है। जिसके चलते ad network को इंप्रेशन के लिए पेमेंट होता है। यही पेमेंट पब्लिशर को भी मिलता है। इसलिए CTR का एडसेंस में बहुत ज्यादा महत्व है।

RPM - इसका पूरा नाम Page revenue per thousand impressions । रोमन नंबर में M=1000 होता है। RPM ad network में इंप्रेशन के लिए उपयोग होता है इसमें 1000 इंप्रेशन में होने वाले कमाई का ratio निकाला जाता है। 

RPM की गणना कैसे करे -
 
Total earning / page view x 1000

जैसे 
Total earning = 1$
Page view = 2500

तब
1/2500x1000= 0.4% RPM

RPM के फायदे -
RPM का उपयोग website में ऐड इंप्रेशन को देखने के लिए किया जाता है क्योंकि ऐड इंप्रेशन के आधार पर ही ऐड नेटवर्क और पब्लिशर के लिए पेमेंट है।

CPS - Cost Per Sale (CPS) एक बहुत अच्छा ऑनलाइन मार्केटिंग विधि है जो कि सेल पर आधारित होती है । जिसमें affiliate marketing program इसके सबसे बेस्ट उदाहरण है। आमतौर पर यह मैथड सेल काउंट करने के लिए उपयोग होता है।

दुसरे शब्दों में इसे यह भी कहा जा सकता है की किसी प्रोडक्ट को सेल करने के लिए किए जाने वाले खर्चे है। एक्जैंपल के लिए एफिलिएट प्रोग्राम इसके अच्छे उदाहरण है।

CPS की गणना -
Total Paid Commition / Number of Product

CPS की फायदे 
सीपीएस सेलर के लिए है जहा से सेलिंग का cost भी अपने प्रोडक्शन cost जोड़कर एक्चुअल प्रोफिट की गणना कर सके।

CPA - इसका पूरा नाम Click Per Action है ये ऐसे मैथड होते है जो किसी वेबसाइट या लिंक पर क्लिक करके दुसरे पेज मे redirect हो जाते है और इस पेज मे कुछ भी होता है उसका पूरा क्रेडिट वही पहले वेबसाइट को जाता है । जैसे एफीलएट मार्किटिंग में होता है रेफर लिंक में क्लिक करने के बाद लिए गए हर एक एक्शन पर पब्लिशर को इसका payment मिलता है। 

CPA के फायदे क्या है -
इनका उपयोग मार्केटिंग के लिए होता है जहां से यूजर द्वारा रेफर लिंक में क्लिक करके लिए गए सभी एक्शन की निगरानी करने के लिए इस मैथड का उपयोग होता है।

CPL - Cost Per Lead (CPL) इसका उपयोग online Invertiser करते है ये ऐसे ऑर्गेनाइजेशन होते है जो अपने इन्वेस्ट किए गए पैसे के इंट्रेस्ट से मिलने वाले लीड की गणना करते है।

निष्कर्ष -

आज हमने सीखा कि CPC , CTR , CPM, CPS, CPL और CPA क्या है? इनके बारे में आज के पोस्ट में जानकारी दी है। आपको यह पोस्ट कैसा लगा हूं ज़रूर बताएं।

और हमारे सोशल मीडिया से ज़रूर जुड़े जिससे आप हमारे टच में रह सके।